बालूमाथ। एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बारीखाप ग्राम में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सकुन देवी 30 वर्ष पति मंगर साव, निवासी बारीखाप थाना बारियातू निवासी का घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुआ था जिसमे महिला ने जहर खा लिया।जिससे वह अचेत हो गई।घटना के बाद परिजनों की सहायता से उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया।
पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
- May 9, 2026
0
143
Less than a minute
You can share this post!
administrator
