आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू। जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हडीयाही डैम में पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली है जिसमें 15 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतका की पहचान सरिता कुमारी पिता स्वर्गीय जगदीश पासवान के रूप में हुई है, जो खजूरी, नौडीहा, छतरपुर की रहने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार,सरिता कुमारी हडीयाही डैम पर भाई के साथ गई थी और वहां उसने अचानक डैम के पानी में छलांग लगा दी, जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को 5 घंटा बाद,कड़ी मशक्कत से निकाला गया। इस अचानक हुई दुर्घटना और आत्महत्या की इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की युवती ने क्यों कुदी पुरे मामले की जांच पड़ताल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है ओर परिजनों से पूछताछ की जा रही है.. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि हडीयाही डैम पर ब्रेक्ड सुरक्षा नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटना घट रही है घटना के सूचना मिलते ही छतरपुर एसडीओ, एसडीपीओ नौडीहा बाजार बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है।
