त्रिवेणी सैनिक कंपनी के ड्राइवर का हृदय गति रुकने से हुई मौत।

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता बड़कागांव।

त्रिवेणी सैनिक कंपनी में काम कर रहे बोलबो ड्राइवर का हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बड़कागांव प्रखंड के छवनिया गांव के मोहम्मद रजा 38 वर्ष पिता मोहम्मद शफीक आलम त्रिवेणी सैनिक में वोल्वो ड्राइवर थे।

उनका ड्यूटी नाइट शिफ्ट चल रहा था। नाइट शिफ्ट करके सुबह लगभग 6:30 बजे बस से आ रहे थे कि ठीक बड़कागांव थाना के सामने बस से उतरने समय चक्कर आ गया।

सहयोगियों के माध्यम से उनको आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। मोहम्मद रजा घर का बड़ा बेटा था। घर का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था।

उनके एक लड़का दो छोटी-छोटी बच्ची है। उनकी पत्नी वह उसके घर वाले रो-रोकर बुरा हाल हैं। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

त्रिवेणी सैनिक के वर्कर के अचानक मौत से ग्रामीणों ने नौकरी व उनकी बीवी को पेंशन और जल्द से जल्द उचित मुआवजा की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment