डॉक्टर समाज में भगवान का दूत के रूप में काम कर रहे हैं – दीप नारायण सिंह।

गोमो। जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने “डॉक्टर्स डे” पर बाघमारा एवं आसपास के क्षेत्रों के डॉक्टरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री सिंह ने बीसीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल , बाघमारा डुमरा के सी.एम.ओ. डॉo सिस्टा सिन्हा एवं डॉo रजनी बाला को अंग वस्त्र एवं पुष्प दे कर सम्मानित किया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में डॉक्टर मिनी बालन को वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। गोमो में डॉक्टर एम.एन. वर्मा, डॉक्टर खुर्शीद लालुडीह एवं डॉo पी.के. मंडल को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर्स डे का शुभकामना देते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि डॉक्टर समाज में भगवान के दूत के रूप में काम कर रहे हैं। जिस प्रकार से किसी भी प्रकार का संकट आने पर भगवान संकट को हर लेते हैं, ठीक उसी प्रकार किसी व्यक्ति का कोई बीमारी हो जाने पर डॉक्टर इलाज करके बीमारी को हर लेते हैं। इसलिए आदिकाल से भारतवर्ष में डॉक्टरों का सम्मान किया जाता है। आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर हम लोगों को समाज में दिन-रात अपना सेवा देने वाले डॉक्टरों का सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, जदयू जिला महासचिव इंदल सिंह, सूरज कुमार भारद्वाज, मोहम्मद अकरम, अहमद अंसारी, अकरम कुरैशी, प्रिंस कुमार, कृष्ण कांत पांडे, सागर चौहान,अभीषेक दसौंधी, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment