रांची। बीते 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में हल्के दर्जे की बारिश हुई। आने वाले दिनों में कई जिलों में लगातार भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 13 जून को दी।
तापमान में गिरावट होगी : मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।
आज कुछ जगह बारिश : केंद्र के अनुसार 14 जून को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
15 से अनेक जगह बारिश : केंद्र के अनुसार 15 और 16 जून को राज्य में अनेकों स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
17 से सभी जगह बारिश : केंद्र के अनुसार 17 जून से राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका : केंद्र के अनुसार 14 से 19 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।
यहां होगी भारी बारिश : केंद्र के अनुसार 17 जून को राज्य के दक्षिणी-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, गुमला, खूंटी, रांची, हजारीबाग, रामगढ़ जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद जिले में देखने को मिलेगा