राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रांची में सड़क किनारे, पार्क, शराब दुकान के पास या खुले स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर भारी जुर्माना लगेगा। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद नियम लागू हो गया है। रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। सदर थाना क्षेत्र में अब तक 25 लोगों से ₹1 लाख जुर्माना वसूला गया। थानेदार कुलदीप कुमार ने कहा, अब सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर कड़ी कार्रवाई।
