धनबाद जिला को सुखाड़ घोषित की जाए – दीप नारायण सिंह

धनबाद जिला को सुखाड़ घोषित की जाए – दीप नारायण सिंह

 

गोमो। धनबाद जिला को सूखा घोषित करने की मांग को लेकर जदयू का प्रतिनिधिमंडल जदयू टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडे के नेतृत्व में टुंडी अंचलाधिकारी से मिलकर महामहिम राज्यपाल के नाम 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड किसान और मजदूरों की पार्टी है। धनबाद जिला में बारिश नहीं होने के कारण किसानों का बिछड़ा सूख गया है। जिला के कृषि बहुल क्षेत्र टुंडी प्रखंड में रोपनी शुन्य है। रोपनी नहीं होने से किसान चिंतित है। टुंडी क्षेत्र के लगभग 80% लोगों का सांसारिक जीवन खेती पर ही निर्भर है। किसानों की चिंता और परेशानियों को देखते हुए किसान हित में जनता दल यूनाइटेड ने महामहिम राज्यपाल महोदय के माध्यम से झारखंड सरकार से धनबाद जिला को तत्काल सुखाड़ घोषित करने की मांग करती है। साथ ही साथ राज्य सरकार से जदयू मांग करती है कि 1) बिछड़ा सूख जाने के कारण खेती की संभावनाएं छिन्ह हो गई है। इसलिए किसानों को प्रति एकड़ 30 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। 2) सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए किसानों के लिए वैकल्पिक फसल योजना की व्यवस्था की जाए। 3) बिजली बिल और ऋण वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। 4) किसानों का पिछला ऋण माफ करते हुए किसानों को प्रति एकड़ 2 लाख रुपए ऋण मुहैया की जाए। 5) पिछले साल किसानों से सरकार द्वारा खरीद की गई धान का बकाया राशि किसानों को तत्काल भुगतान की जाए। श्री सिंह ने कहा कि अगर सरकार धनबाद जिला को तत्काल सूखा घोषित नहीं करती है और किसानों की मांग को पूरा नहीं करती है तो पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। प्रतिनिधि मंडल में गौतम पांडे, तिलक सिंह, जितेंद्र कुमार महतो,जानकी तुरी,अकबर अली अंसारी, राकेश पाण्डेय, सुखदेव मंडल,देव राम मराण्डी आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment