स्वo ए.के.राय. सहीत कई झारखंड आंदोलनकारी एवं समाज सुधारक का नाम जे.सी.ई.आर. टी. सूची में जोड़ने के लिए दीप नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। 

स्वo ए.के.राय. सहीत कई झारखंड आंदोलनकारी एवं समाज सुधारक का नाम जे.सी.ई.आर. टी. सूची में जोड़ने के लिए दीप नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

 

गोमो। जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जे.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम में स्वo ए.के.राय, शहीद शक्ति नाथ महतो, शहीद महेंद्र सिंह, शहीद गुरु दास चटर्जी, श्री समरेश सिंह, शहीद मनींद्र नाथ मंडल एवं स्वo राजेन्द्र प्रसाद सिंह का जीवनी शामिल करने की मांग किया है। पत्र के माध्यम से दीप नारायण सिंह ने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारी, समाज सुधारक एवं खेल, कला -संस्कृति से जुड़े 33 महापुरुषों का जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए जे.सी.ई.आर.टी. के द्वारा सूची करना स्वागत योग्य कदम है। इसके पाठ्यक्रम में शामिल होने से झारखंड के बच्चे -बच्चीयां अपने पूर्वजों का जीवनी पढ़ कर गौरवान्वित होंगे और झारखंड की अस्मिता को अच्छे ढंग से समझ पाएंगे। परंतु इस सूची में स्वर्गीय ए.के.राय, शहीद शक्ति नाथ महतो, शहीद महेंद्र सिंह, शहीद गुरुदास चटर्जी, श्री समरेश सिंह, मजदूर नेता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह, शहीद मनिंद्र नाथ मंडल जैसे आंदोलनकारी और समाज सुधारक का नाम नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि इन सभी का नाम सूची में जोड़ा जाए।

Nazru Ansari

Related posts

Leave a Comment