दिगनगर काली मंदिर छत ढलाई में पहुंचे दीप नारायण सिंह।

दिगनगर काली मंदिर छत ढलाई में पहुंचे दीप नारायण सिंह।

 

गोमो। दिगनगर काली मंदिर का छत ढलाई हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छत में श्रम दान किया। काली मंदिर छत ढलाई में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह दिगनगर पहुंचे और छत ढलाई में श्रम दान किए। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मनुष्य को इस प्रकार की सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे मनुष्य के जीवन में साकारात्मक उर्जा प्राप्त होती है। मौके पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment