दीप नारायण सिंह ने जदयू झारखंड प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री डॉo अशोक चौधरी जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

रांची, जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने 16 जनवरी को जदयू प्रदेश प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री डॉo अशोक चौधरी जी को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने डॉo अशोक चौधरी जी को बधाई देते हुए कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता जदयू की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है, जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से मैं मांग करता हूं कि आने वाले समय में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी हो, निश्चित रूप से कार्यकर्ता के मेहनत पर पार्टी का परचम लहरेगा। साथ ही साथ धनबाद जिला के कार्यकर्ताओं ने डाo अशोक चौधरी जी को धनबाद आने का आग्रह किया। स्वागत करने वालों में जदयू धनबाद जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह, बिन्दु देवी, राम स्वरूप यादव, रुपेश पासवान, धन लाल दुबे, आदि उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment