जदयू प्रदेश अध्यक्ष पद चुनाव में खीरु महतो का प्रस्तावक बने दीप नारायण सिंह।

गोमो। रांची जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए खीरु महतो ने अपना नामांकन किया। जिसमें टुंडी विधानसभा क्षेत्र से राज्य परिषद सदस्य और जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह उनका प्रस्तावक बने। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खिरु महतो जी अनुभवी, सरल स्वभाव और पार्टी के लिए समर्पित नेता हैं। इनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश जदयू संगठन मजबूत हुई है। इनके दोबारा जदयू प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी गांव – गांव तक मजबूत होगी। धनबाद से जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह और जदयू पिछड़ी जाति प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव भी खिरू महतो के प्रस्तावक बने।

nazru gomo

Related posts

Leave a Comment