शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीद मनींद्र नाथ मंडल को दीप नारायण सिंह ने नमन किया। 

शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीद मनींद्र नाथ मंडल को दीप नारायण सिंह ने नमन किया।

 

गोमो: शहीद मनींद्र नाथ मंडल जी के पुन्य तिथि पर स्टील गेट धनबाद में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि शहीद मनींद्र नाथ मंडल अपने समाज के साथ साथ गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचित समाज के नेता थे। शहीद मनींद्र नाथ मंडल जैसे लोगों के शहादत से ही झारखंड राज्य यहां के लोगों को मिला । झारखंड राज्य बने 22 वर्ष होने चला फिर भी जिस उद्देश्य के लिए राज्य का निर्माण हुआ वो आज भी पुरा नही हुआ। शहीद मनींद्र नाथ मंडल जी के सपनों का झारखंड बनाने के लिए युवाओं को आगे आ कर संघर्ष करना होगा। आज के दिन शहीद मनींद्र नाथ मंडल जी के लिए यही संची श्रद्धांजलि होगी।

Nazru Ansari

Related posts

Leave a Comment