कांको में आयोजित श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ के जलयात्रा में शामिल हुए दीप नारायण सिंह।

गोमो। कतरास, 4 अप्रैल को बाघमारा प्रखंड अंतर्गत कांको में आयोजित श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ जलयात्रा के साथ किया गया। जलयात्रा में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह शामिल हुए। जलयात्रा कांको मंदिर परिसर यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर कतरी नदी पहुंचा और मंत्रोच्चारण के साथ जलभरण कर ग्राम भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ मंडप वापस आकर जलयात्रा की समाप्ति की गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु जलयात्रा में शामिल हुए। जलयात्रा में साथ चल रहे विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने यज्ञ समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख, शांति और समृद्धि आती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है। यज्ञ का आचार्य अर्जुन पाण्डेय के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न होगी। इस अवसर पर फाटामाहुल मुखिया प्रतिनिधि बिरबल मंडल, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू नेता राजा मंडल,भुच्चु भैया, मुकेश मंडल, अजित मंडल, सिमंत मंडल,सुभाष सिंह, आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment