पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन से एक युग का अंत हो गया – दीप नारायण सिंह।

गोमो। पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन आज सुबह बोकारो स्थित उनके आवास पर हो गया। सुचना पारकर जदयू प्रदेश महासचिव और यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त किया। इस शोक की घड़ी में दुख व्यक्त करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन से एक युग का अंत हो गया। समरेश सिंह जुझारू, संघर्षशील, निडर, गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, और झारखंड के लोगों का एकीकृत बिहार में एक मात्र नेता थे। समरेश सिंह जीवन भर असहाय लोगों का आवाज बने और उनके हक – अधिकार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने का काम किए। इन्होंने झारखंड राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएं। वनांचल प्रदेश निर्माण की बात को भाजपा में जोरदार ढंग से उठाया। समरेश सिंह गरीब – शोषित – पीड़ित के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके संघर्ष को लोग याद रखेंगे। यूथ फोर्स परिवार उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती है और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। शोक व्यक्त करने वालों में जितेंद्र कुमार पांडे, गोपाल चंद्र गोप, कमलेश मंडल, सुजित ठाकुर, नुनु मनी सिंह, सचिन मंडल, प्रकाश मंडल, शिव लाल हेंब्रम, फुलचंद दास, बिन्दु देवी, सुभाष सिंह, प्रदीप सिंह, शब्बीर अंसारी, गुड्डू सिंह,मनिष राय, परिमल दे, प्रबोध पांडे, गोतम पांडे, इंदल सिंह, हीरालाल तुरी आदि शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment