पूर्व मंत्री डॉo सबा अहमद के निधन पर दीप नारायण सिंह ने शोक व्यक्त किया।

गोमो। पूर्व मंत्री बिहार पूर्व डिप्टी स्पीकर झारखंड एवं पूर्व विधायक टुण्डी डॉo सबा अहमद का निधन आज सुबह दिल्ली स्थित एक अस्पताल में हो गया। डॉo अहमद ने सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। सुचना पारकर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने उनके परिजनों से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। डॉo सबा अहमद के निधन पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि डॉo सबा अहमद एक अच्छे इंसान थे। वे लंबे समय तक टुंडी के गांव- गरीब, मजदूर -किसान भाईयों का सेवा करते रहे। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में अशोक कुमार दास, शिव लाल हेंब्रम, शब्बीर अंसारी, सुभाष सिंह, नजरू अंसारी, इम्तियाज खान, प्रिंस कुमार, पंकज कुमार सिंह, आदि सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment