गोमो। पटना में आयोजित जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने पहुंचे जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खिरु महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मुलाकात की। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने आगामी टुंडी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री नितीश ने जदयू संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ बहुत जल्द मुख्यमंत्री ने टुंडी में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह, जदयू प्रदेश महिला आशा शर्मा , अनिता देवी, बिन्दु देवी, बोकारो जदयू जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
एनडीए प्रत्याशी सी. पी. चौधरी एक मात्र विकल्प है : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा विभिन्न गांव का दौरा किया गया. करमाटाड़,भंवरदाहा तथा साहूबहियार में पंचायत... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला एवं कई युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली जदयू की सदस्यता।
गोमो। 03 मई 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने जदयू की सदस्यता ली।
गोमो। 2 मई 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का...