द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में विजय होने पर दीप नारायण सिंह ने बधाई दी । 

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में विजय होने पर दीप नारायण सिंह ने बधाई दी ।

 

गोमो।

जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव में एन.डी.ए. उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विजय होने पर बधाई दी। श्री सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो के साथ-साथ तमाम सांसद – विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।

क्योंकि द्रोपदी मुर्मू पहली महिला राष्ट्रपति बनी है। इससे जनजाति समाज के अलावे देश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गांव -गरीब, मजदूर- किसान भाइयों का मनोबल बढ़ा है और लोगों का विश्वास एन.डी.ए. के ऊपर और अधिक प्रगाढ़ हुआ है।

Nazru Ansari

Related posts

Leave a Comment