गोमो : 23 जनवरी 2024 को भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तोपचांची लोकल कमिटी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अदतिय सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 127 वीं जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो के एक और दो नंबर प्लेटफार्म के बीच अवस्थित नेताजी सुभाष बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को लाल सलाम के नारा बीच अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सीपीआईएम धनबाद जिला कमिटी सदस्य डॉ. मनेन्द्र सिंह एवं किसान सभा के संयुक्त सचिव परशुराम महतो ने स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाल कर कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की अदभुत नेतृत्व क्षमता एवं क्रांतिकारी तेवर के कारण उनके एक आहवान पर हजारों लोग स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़ते थे। उन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की ओर स्वतंत्रता संग्राम को एक नया आयाम दिया कृतक्ष राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा। इस कार्यक्रम में डॉ. मनेन्द्र सिंह, परशुराम महतो,धरपति डोम, धनंजय रजक, वसंत गोस्वामी, श्याम सुन्दर कुम्हार, सोहन कुम्हार, रामा कुंडा पंचायत की पुर्व मुखिया कुंती देवी, जनवादी महिला समिति नेत्री लता देवी, खुलो देवी, आदि लोग शामिल थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के द्वारा बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी सी.पी. चौधरी के पक्ष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने... -
इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत पक्की है।
गोमो। इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला गोमो में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। उक्त बैठक में... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में कई समाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा।
गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया...