कांग्रेस नेता विजय कुमार त्रिपाठी का आकस्मिक निधन

News Agency : कांग्रेस नेता विजय कुमार त्रिपाठी (65 वर्षीय) का आकस्मिक निधन आज बैंगलोर में हो गया। वे कांग्रेस पार्टी में काफी सक्रिय थे। इसके साथ ही कौमी एकता सहित अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों में उनकी बढ़चढ़ कर भागीदारी रहती थी। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये। कल उनका अंतिम संस्कार रांची के हरमू मुक्तिधाम में पूर्वाह्न 11ः30 बजे किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री आलमगीर आलम ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस उनके परिवार के साथ हैं।

शोक व्यक्त करने वालों में राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दूबे, डाॅ एम तौसीफ, अरूण श्रीवास्तव, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, डाॅ विनोद सिंह, अमिताभ रंजन, अजय सिंह, धमेन्द्र सिंह, अख्तर अली, किशन अग्रवाल, प्रेम कुमार, जितेन्द्र त्रिवेदी, रामानंद केशरी आदि शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment