कांग्रेस चुनाव अफसर सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे

राजनीतिक संवाददाता द्वारा
रांची: कांग्रेस के सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने के लिए झारखंड प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी सह निर्वाचान पदाधिकारी जितेंद्र कसाना और भावेश चौधरी आज रांची पहुंच गए. मालूम हो कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान विगत 1 नवंबर से शुरू हुआ है. जो 31 मार्च तक चलेगा. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को अपराहन 12: 30 बजे प्रेस क्लब, करमटोली चौक, मोरहाबादी, रॉंची में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सभी जिला अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष ,सदस्यता अभियान के राज्य प्रमुख सह प्रमुख जिला सदस्य अभियान प्रभारी ,के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि बैठक में जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समस्त जानकारी के साथ शामिल हो. ताकि सदस्यता अभियान की गति को और अधिक आगे बढ़ाया जाए. बतातें चलें कि एपीआरओ की टीम राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेगी और प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे.

Related posts

Leave a Comment