देह व्यापार में संलिप्त छह महिलाओं सहित 24 लोग गिरफ्तार

रविवार को गुड़गांव पुलिस ने एक पॉश इलाके में छापेमारी कर देह व्यापार में कथित तौर पर संलिप्त छह महिलाओं सहित 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के प्रवक्ता शमशेर सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस की दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स एवं सेक्टर-56 थाने की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। उन्हें एक इमारत में देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। सिंह ने बताया, ”एक पड़ोसी ने इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद दुर्गा शक्ति एवं सेक्टर-56 थाने की एक संयुक्त टीम…

Read More