वजन कम करने से लेकर हड्डियों को मजबूती देती है मटर

स्वाद से भरपूर मटर सेहत के लिए बेहद लाभदायी मानी गई है। यूं तो आप इसे कई बार खाते होंगे लेकिन बहुत से लोगों को अब तक इसके फायदों की जानकारी नहीं है। तो चलिए आज हम आपको मटर से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताते हैं-

अगर आप वजन कम करने की फिराक में हैं तो मटर को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, साथ ही इसमें कैलरी और कम फैट होता है, जो शरीर के वजन को कम करने का काम करता है। साथ ही नाश्ते में इसका सेवन करने से इसका फाइबर आपको पूरा दिन एनर्जी देता है।

मटर हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। मटर आपकी हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारी से भी दूर रखता है।

हरी मटर के सेवन से शरीर का कॉलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन के कारण होता है। इसके सेवन से व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों से आसानी से बच जाता है।

वहीं मटर में लोहा, जिंक, मैंगनीज व कॉपर की भी मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा हरी मटर में एंटीऑक्सिडेंट का गुण भी होता है। यह शरीर में रोग प्रतिशोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हमारा शरीर कई खतरनाक बीमारियों से लड़ सकता है।

Related posts

Leave a Comment