मांडर में 23 हजार से अधिक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की शानदार  जीत

राजनीतिक संवाददाता द्वारा
राँची : मांडर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ गया है. कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने पिता की जीत को बरकरार रखा है. शिल्पी ने बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 23,517 हजार से वोट से पराजित किया है. शिल्पी नेहा तिर्की को 95,062 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71,545 वोट मिले. जबकि तीसरे स्थान पर AIMIM समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी देवकुमार धान को 22,395 वोट मिले हैं. इसके अलावा नोटा में 2,633 वोट पड़े हैं. बता दें कि पूर्व विधायक बंधु तिर्की के आय से अधिक संपत्ति मामले में विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुआ था.

Mandar By-Election Result Live Updates.

सीएम हेमंत सोरेन ने गठबंधन की युवा प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को विजयी होने पर बधाई दी है. कहा कि धनबल, झूठ, छल, अहंकार और शोषण की राजनीति को मांडर की जनता ने चारों खाने चित कर दिया. कहा कि झारखंड सरकार गरीब, शोषित और वंचित समाज के लिए नौकरी, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा से जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाएं लेकर आयी है. इन योजनाओं का आप जितना लाभ लेंगे उतना समाज आगे बढ़ेगा. साथ ही कहा कि गरीब युवाओं को प्रतियाेगिता परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता के लिए जल्द योजना लेकर आ रहे हैं.
शुरू से बनायी बढ़त:रविवार को राजधानी रांची के पंडरा स्थित कृषि बाजार समिति परिसर में काउंटिंग हुई. कुल 21 राउंड की काउंटिंग हुई है. काउंटिंग शुरू होते ही कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने बढ़त बनायी थी. पहले राउंड में शिल्पी को 3,990 वोट मिले थे, लेकिन दूसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने बढ़त बनायी और उसे 8,041 वोट मिला. इसके बाद से कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनायी, वो अंत तक जारी रही. इस जीत पर बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई दी है.
पिता की जीत को रखा बरकरार:कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की ने पिता के जीत को बरकरार रखा. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी रहे बंधु तिर्की ने बीजेपी के प्रत्याशी देवकुमार धान को पटखनी दी थी. लेकिन, JVM के बीजेपी में विलय होने पर बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल हुए. लेकिन, आय से अधिक संपत्ति मामले में दोष सिद्ध होने पर विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गयी थी. इसके बाद खाली सीट में गत 23 जून, 2022 को वोटिंग हुई. इस चुनाव में बंधु तिर्की अपनी बेटी को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा
रांची जिले के मांडर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में जीत हासिल करने वाली विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने अपनी विजय के लिए जनता और पार्टी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए विकास के लिए पिता बंधु तिर्की के देखे सपने को पूरा करूंगी। नेहा ने जीत के साथ राजनीति के क्षेत्र में अपना कदम रखा है।
नेहा तिर्की ने इस जीत को टीम वर्क का परिणाम बताया। कहा कि कहीं न कहीं उनके पिताजी बंधु तिर्की उनमें विधायक के गुण जरूर देखते थे। इसलिए उन्होंने उन्हें प्रत्याशी बनाया। नेहा ने कहा कि वह पिता के कार्यकाल में अधूरे रह गए काम को पूरा करेंगी। नेहा ने कहा कि उसे इस चुनाव को लेकर कभी भी डर नहीं लगा था। वह काफी आश्वस्त थीं। उन्हें लग रहा था कि वह चुनाव जरूर जीतेंगी। दावा किया कि उनका एजेंडा और सोच के हित जनता से जुड़ा था।
नेहा की प्रारंभिक शिक्षा मांडर के सेक्रेड हर्ट स्कूल हुलहुंडू से हुई है। 12वीं की पढ़ाई रांची के संत जेवियर कालेज से हुई। इसके बाद नेहा ग्रेजुएशन करने बैंगलोर चली गई। बैंगलोर में क्रीस्ट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया। 2015 में मुंबई के संत जेवियर कालेज से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मार्केटिंग कम्यूनिकेशन की डिग्री प्राप्त की। कांके रोड में द अपलिफ्ट परफोर्मेंस की प्रोपराइट हैं। जबकि उनके पति सन्नी विलफ्रेड जेम्स लकड़ा मुंबई के सनटेक कंपनी में मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं।

मतगणना केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे रांची के उपायुक्त छवि रंजन।

21वें राउंड में शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट
1. गंगोत्री कुजूर – 71545
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 95062
3. सुभाष मुंडा – 13923
4. दिनेश उराँव – 1517
5. रेखा कुमारी – 1096
6. शिवचरण लोहरा – 624
7. अग्नि तिर्की – 1146
8. अशोक उराँव – 603
9. आनंद पॉल तिर्की – 508
10. जॉन तिर्की – 593
11. देव कुमार धान – 22395
12. नीरज उराँव – 1185
13. मार्शल बारला – 1310
14. सुशील उराँव – 2630
15. NOTA – 2633
16. TOTAL VOTE – 216770
-20वें राउंड में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी
1. गंगोत्री कुजूर – 69801
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 91839
3. सुभाष मुंडा – 13724
4. दिनेश उराँव – 1501
5. रेखा कुमारी – 1088
6. शिवचरण लोहरा – 535
7. अग्नि तिर्की – 1133
8. अशोक उराँव – 594
9. आनंद पॉल तिर्की – 495
10. जॉन तिर्की – 582
11. देव कुमार धान – 22303
12. नीरज उराँव – 1169
13. मार्शल बारला – 1264
14. सुशील उराँव – 2571
15. NOTA – 2551
16. TOTAL VOTE – 211150
– 19वें राउंड तक कांग्रेस को 20 हजार वोटों की बढ़त
1. गंगोत्री कुजूर – 66758
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 86710
3. सुभाष मुंडा – 13178
4. दिनेश उराँव – 1433
5. रेखा कुमारी – 1056
6. शिवचरण लोहरा – 381
7. अग्नि तिर्की – 1097
8. अशोक उराँव – 570
9. आनंद पॉल तिर्की – 466
10. जॉन तिर्की – 545
11. देव कुमार धान – 22009
12. नीरज उराँव – 1118
13. मार्शल बारला – 1189
14. सुशील उराँव – 2392
15. NOTA – 2339
16. TOTAL VOTE – 201241
-18वें राउंड में भी शिल्पी नेहा तिर्की 17 हजार से अधिक वोटों से आगे, जीत तय
1. गंगोत्री कुजूर – 63832
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 81483
3. सुभाष मुंडा – 12552
4. दिनेश उराँव – 1367
5. रेखा कुमारी – 1028
6. शिवचरण लोहरा – 345
7. अग्नि तिर्की – 1053
8. अशोक उराँव – 554
9. आनंद पॉल तिर्की – 432
10. जॉन तिर्की – 506
11. देव कुमार धान – 21468
12. नीरज उराँव – 1074
13. मार्शल बारला – 1084
14. सुशील उराँव – 2261
15. NOTA – 2163
16. TOTAL VOTE – 191192
17वें राउंड में भी शिल्पी नेहा तिर्की 16 हजार वोटों से आगे
1. गंगोत्री कुजूर – 60385
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 76928
3. सुभाष मुंडा – 11529
4. दिनेश उराँव – 1278
5. रेखा कुमारी – 959
6. शिवचरण लोहरा – 312
7. अग्नि तिर्की – 981
8. अशोक उराँव – 520
9. आनंद पॉल तिर्की – 396
10. जॉन तिर्की – 464
11. देव कुमार धान – 20382
12. नीरज उराँव – 1000
13. मार्शल बारला – 977
14. सुशील उराँव – 2108
15. NOTA – 1963
16. TOTAL VOTE – 180182
– 16वें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिर्की को 13 हजार वोटों से आगे
1. गंगोत्री कुजूर – 58320
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 71677
3. सुभाष मुंडा – 10728
4. दिनेश उराँव – 1228
5. रेखा कुमारी – 887
6. शिवचरण लोहरा – 302
7. अग्नि तिर्की – 935
8. अशोक उराँव – 493
9. आनंद पॉल तिर्की – 377
10. जॉन तिर्की – 442
11. देव कुमार धान – 18594
12. नीरज उराँव – 967
13. मार्शल बारला – 930
14. सुशील उराँव – 2045
15. NOTA – 1856
16. TOTAL VOTE – 169781
– 15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिर्की को 14 हजार वोटों की बढ़त
1. गंगोत्री कुजूर – 54532
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 68144
3. सुभाष मुंडा – 9606
4. दिनेश उराँव – 1189
5. रेखा कुमारी – 609
6. शिवचरण लोहरा – 285
7. अग्नि तिर्की – 898
8. अशोक उराँव – 477
9. आनंद पॉल तिर्की – 353
10. जॉन तिर्की – 415
11. देव कुमार धान – 18001
12. नीरज उराँव – 916
13. मार्शल बारला – 852
14. सुशील उराँव – 1956
15. NOTA – 1746
16. TOTAL VOTE – 159979
14वें राउंड में भी भाजपा उम्मीदवार लगातार पीछे
1. गंगोत्री कुजूर – 51742
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 62792
3. सुभाष मुंडा – 8697
4. दिनेश उराँव – 1118
5. रेखा कुमारी – 554
6. शिवचरण लोहरा – 264
7. अग्नि तिर्की – 852
8. अशोक उराँव – 445
9. आनंद पॉल तिर्की – 317
10. जॉन तिर्की – 386
11. देव कुमार धान – 17350
12. नीरज उराँव – 872
13. मार्शल बारला – 774
14. सुशील उराँव – 1846
15. NOTA – 1597
-13वें राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार
1. गंगोत्री कुजूर – 47283
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 57738
3. सुभाष मुंडा – 8248
4. दिनेश उराँव – 1067
5. रेखा कुमारी – 508
6. शिवचरण लोहरा – 240
7. अग्नि तिर्की – 819
8. अशोक उराँव – 418
9. आनंद पॉल तिर्की – 288
10. जॉन तिर्की – 337
11. देव कुमार धान – 17150
12. नीरज उराँव – 702
13. मार्शल बारला – 712
14. सुशील उराँव – 1724
15. NOTA – 1443
12वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिर्की करीब 10 हजार वोट से आगे
1. गंगोत्री कुजूर – 44003
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 53883
3. सुभाष मुंडा – 7829
4. दिनेश उराँव – 1000
5. रेखा कुमारी – 459
6. शिवचरण लोहरा – 217
7. अग्नि तिर्की – 763
8. अशोक उराँव – 396
9. आनंद पॉल तिर्की – 266
10. जॉन तिर्की – 318
11. देव कुमार धान – 16255
12. नीरज उराँव – 642
13. मार्शल बारला – 672
14. सुशील उराँव – 1628
15. NOTA – 1357
11वें राउंड की मतगणना में भी कांग्रेस उम्मीदवार को 11 हजार वोटों की बढ़त

1. गंगोत्री कुजूर – 38574
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 49819
3. सुभाष मुंडा – 7618
4. दिनेश उराँव – 948
5. रेखा कुमारी – 423
6. शिवपाल लोहरा – 199
7. अग्नि तिर्की – 735
8. अशोक उराँव – 384
9. आनंद पॉल तिर्की – 246
10. जॉन तिर्की – 305
11. देव कुमार धान – 15923
12. नीरज उराँव – 607
13. मार्शल बारला – 631
14. सुशील उराँव – 1410
15. NOTA – 1251

दसवें राउंड की मतगणना में भी कांग्रेस की बढ़त कायम

1 भाजपा उम्मीदवार को 34158 वोट मिले
2. कांग्रेस उम्मीदवार को 44836 वोट मिले
अंतर 10678 वोट

– नौंवे राउंड में भी शिल्पी नेहा तिर्की आगे, मिली 7,797 वोटों की लीड

1. गंगोत्री कुजूर – 31369
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 39166
3. सुभाष मुंडा – 6640
4. दिनेश उरांव – 813
5. रेखा कुमारी – 336
6. शिवपाल लोहरा – 161
7. अग्नि तिर्की – 624
8. अशोक उरांव – 293
9. आनंद पॉल तिर्की – 189
10. जॉन तिर्की – 249
11. देव कुमार धान – 13493
12. नीरज उरांव – 523
13. मार्शल बारला – 527
14. सुशील उरांव – 922
15. नोटा – 961
16. कुल वोट – 96266

आठवें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार तिर्की 6085 वोटों से आगे चल रही है

आठवें राउंड में किसे-कितने वोट
1. गंगोत्री कुजूर – 27860
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 33945
3. सुभाष मुंडा – 6028
4. दिनेश उरांव – 600
5. रेखा कुमारी – 292
6. शिवपाल लोहरा – 132
7. अग्नि तिर्की – 554
8. अशोक उरांव – 172
9. आनंद पॉल तिर्की – 174
10. जॉन तिर्की – 210
11. देव कुमार धान – 11704
12. नीरज उरांव – 441
13. मार्शल बारला – 476
14. सुशील उरांव – 764
15. नोटा – 825

सातवें राउंड की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की को 29574, बीजेपी की गंगोत्री कुजूर को 24617 और निर्दलीय देव कुमार को 10244 वोट मिले हैं।

– छठे राउंड की गिनती में कांग्रेस को 24070, बीजेपी को 22045 और निर्दलीय को 9043 वोट मिले हैं।

छठे राउंड की गिनती में किसे-कितने वोट

1. गंगोत्री कुजूर – 22045
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 24070
3. सुभाष मुंडा – 4562
4. दिनेश उरांव – 461
5. रेखा कुमारी – 228
6. शिवपाल लोहरा – 99
7. अग्नि तिर्की – 437
8. अशोक उरांव – 145
9. आनंद पॉल तिर्की – 128
10. जॉन तिर्की – 156
11. देव कुमार धान – 9043
12. नीरज उरांव – 360
13. मार्शल बारला – 380
14. सुशील उरांव – 582
15. नोटा – 656
16. कुल वोट – 63352

– 224 वोटों से आगे हैं कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की

पांचवे राउंड की गिनती पूरी, जानें किसे मिले कितने वोट

1. गंगोत्री कुजूर – 19223
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 19947
3. सुभाष मुंडा – 3408
4. दिनेश उरांव – 355
5. रेखा कुमारी – 194
6. शिवपाल लोहरा – 81
7. अग्नि तिर्की – 353
8. अशोक उरांव – 120
9. आनंद पॉल तिर्की – 98
10. जॉन तिर्की – 131
11. देव कुमार धान – 7365
12. नीरज उरांव – 254
13. मार्शल बारला – 313
14. सुशील उरांव – 464
15. NOTA – 549

चौथे राउंड में किसे मिले कितने वोट
1. गंगोत्री कुजूर – 14816
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 16166
3. सुभाष मुंडा – 2797
4. दिनेश उरांव – 289
5. रेखा कुमारी – 157
6. शिवपाल लोहरा – 68
7. अग्नि तिर्की – 287
8. अशोक उरांव – 100
9. आनंद पॉल तिर्की – 81
10. जॉन तिर्की – 103
11. देव कुमार धान – 6155
12. नीरज उरांव – 187
13. मार्शल बारला – 264
14. सुशील उरांव – 385
15. नोटो – 416
16. कुल वोट – 42271

– चौथे राउंड में कांग्रेस की शिल्पी तिर्की 1350 वोट से आगे चल रही हैं।

-तीसरे राउंड में कांग्रेस का कमबैक। कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने तीसरे राउंड में 1148 वोट से बढ़त बना ली है।

तीसरा राउंड
कांग्रेस – 12053
भाजपी – 10905
देवकुमार- 4715
– दूसरे राउंड में बीजेपी की गंगोत्री कुजूर 112 वोटों से आगे चल रही हैं।
दूसरे राउंड में किसे कितने वोट
1. गंगोत्री कुजूर – 8041
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 7929
3. सुभाष मुंडा – 1256
4. दिनेश उराँव – 133
5. रेखा कुमारी – 64
6. शिवपाल लोहरा – 33
7. अग्नि तिर्की – 147
8. अशोक उराँव – 38
9. आनंद पॉल तिर्की – 37
10. जॉन तिर्की – 61
11. देव कुमार धान – 3048
12. नीरज उराँव – 72
13. मार्शल बारला – 132
14. सुशील उराँव – 190
15. NOTA – 229
Total Vote – 21410
पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस को 3990 वोट, बीजेपी को 3944 वोट और निर्दलीय को 1563 वोट मिले हैं।
– मतगणना में 81 कर्मियों को लगाया गया है। 21 टेबल पर 21 राउंड की मतगणना होगी।
– पहले राउंड में कांग्रेस की नेहा तिर्की आगे चल रही हैं। भाजपा की गंगोत्री, निर्दलीय देव कुमार पीछे चल रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment