डीआरडीए डायरेक्टर के द्वारा प्रखंड कार्यालय तोपचांची का निरीक्षण किया गया।

गोमो। शनिवार को डीआरडीए डायरेक्टर मुमताज अली प्रखंड कार्यालय तोपचांची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखण्ड में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने कहा कि धनबाद उपायुक्त के आदेश के आलोक में तोपचांची प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जो भी खामियां देखी गई उसे ठीक करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment