भाजपा गोमो मंडल के द्वारा विरोध मौन धरना दिया गया।

bjp staged silent protest in gomo
गोमो। भारतीय जनता पार्टी गोमो मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल के नेतृत्व में पुरानी बाज़ार, स्तिथ गांधी चौक पर पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा में पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा जान बुझ कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की नीयत से की गई लापरवाही के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मौन धरना दिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा की। मौके पर अध्यक्ष (अल्संख्यक मोरचा) अनवर हयात, जिला उपाध्यक्ष राम नारायण भगत, ज्योति प्रसाद, धीरज कुमार ( अध्यक्ष द चैंबर ऑफ कॉमर्स) मनोज मथुरी, सत्य नारायण बर्नवाल, शंकर अग्रवाल, संतोष मंडल, धनु गोस्वामी, मनोज रजक, रीना देवी, राजेन्द्र सिंह बग्गा, मनोज लाल तुरी, रवि शर्मा, संजय कुमार, विजय कुमार खत्री, आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment