पाकुड़ के हिरणपुर बी डी ओ के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

पाकुड़ के हिरणपुर बी डी ओ के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई हिरणपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद प्रसाद सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त श्री वरूण रंजन से मिलकर हिरणपुर प्रखंड की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय अमृत पाण्डेय भाजपा नेता दानियल किस्कू सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। उक्त अवसर पर उपायुक्त कक्ष में उप विकास आयुक्त मो• शाहिद अख्तर एवं अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी भी मौजूद थी।

भाजपा मंडल इकाई हिरणपुर के प्रतिनिधि मंडल ने ग्यारह सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर उक्त मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।एक सप्ताह के अंदर सार्थक कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में प्रखंड कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चितकालीन धरना भाजपा हिरणपुर द्वारा आयोजित की जाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी हिरणपुर उमेश कुमार स्वांसी के मनमाने रवैये एवं अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण प्रखंड कार्यालय में भारी अव्यवस्था व्याप्त है।वीडियो साहब दिन में कार्यालय के समय दिखाई नहीं देते हैं और सूरज ढलते ही अपने चेहेतों के साथ कार्यालय आते हैं और अंदर से ताला बंद कर दश बजे रात तक काम करते हैं।हिरणपुर के ग्रामीण वीडियो साहब के इंतजार करते-करते निराश होकर घर लौट जाते हैं। वीडियो साहब के कर्तव्यहीनता एवं कार्य के प्रति लापरवाही के कारण विकास कार्य लगभग ठप है।भ्रष्टाचार चरम पर है योजनाओं की राशि का बंदरबांट धड़ल्ले से हो रहा है।अनावृष्टि के कारण अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है मनरेगा की योजनाएं बंद रहने के कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।रोजगार की खोज में लोग बाहर जा रहे हैं। राशि के अभाव में अनेक प्रधानमंत्री आवास अधूरे पड़े हैं। मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी हिरणपुर के मनमाने रवैये एवं कार्य के प्रति लापरवाही के कारण ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है। बाध्य होकर हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता श्रीमान के समक्ष गुहार लगा रहे हैं।एक सप्ताह के अंदर हमारी मांगों पर विचार करते हुए हिरणपुर प्रखंड की व्यवस्था में सुधार किया जाए एवं पूर्व की तरह प्रखंड दिवस प्रारंभ किया जाए अन्यथा बाद होकर हमें अनवरत आंदोलन के लिए अग्रसर होना पड़ेगा।आज के प्रतिनिधिमंडल में किस्टो सोरेन जयंत मंडल जामू मरांडी सादेकल आलम सुकुमार मंडल अमीन सोरेन महेश साह मनोज साह संजय कुमार मंडल मनोज कुमार साह धर्मेंद्र त्रिवेदी नैका सोरेन मृत्युंजय मंडल मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment