बिन्ती देवी बनी तोपचांची प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष

दीप नारायण सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह और जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी उपस्थित हुए। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष के पद पर श्रीमति बिन्ती देवी को मनोनीत किया गया। दीप नारायण सिंह और बिन्दु देवी ने संयुक्त रूप से श्रीमति बिन्ती देवी को मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने श्रीमति बिन्ती देवी को तोपचांची प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ के पद पर अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द तोपचांची प्रखंड में महिला प्रकोष्ठ का प्रखंड कमिटी बनाकर पार्टी को महिलाओं के के बीच मजबूत करें। जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिन्दु देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान देकर आगे बढ़ाने का काम किया है । इस अवसर पर जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अशोक कुमार दास, सपन दुबे,शब्बीर अंसारी, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment