चुनाव में हार पर बिहार कांग्रेस की कलह सतह पर

चुनाव में हार पर बिहार कांग्रेस की कलह सतह पर

News Agency : एक तरफ बिहार कांग्रेस में कलह गहरा गई है, वहीं पार्टी के कई बड़े नेताओं का मानना है राज्‍य में प्रियंका गांधी को पार्टी की नैया पार लगानी चाहिए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्याम सुंदर सिंह धीरज ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की बुरी गति के लिए चार नेता जिम्मेवार हैं। उन्‍होंने उनपर कई बड़े आरोप लगाए हैं।दूसरी ओर प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष कौकब कादिरी सहित कुछ नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की सक्रियता चाहती थी। आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनकी यही मांग है। इस बीच प्रियंका को बिहार बुलाने की कांग्रेस की मांग पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने तंज कसे हैं।लोकसभा चुनाव मेंहार के बाद बिहार कांग्रेस का कलह गहराता दिख रहा है। प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष श्‍याम सुंदर सिंह धीरज ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस की हार के लिए सबसे बड़े जिम्मेवार बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह हैं। तीसरे और चौथे नंबर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा हैं। लोकसभा चुनाव में गठबंधन और उम्मीदवारी के बारे में उन्‍होंने ही पार्टी आलाकमान को अंधेरे में रखा। उन्हें अलग कर दिया जाए तो पार्टी का भला हो जाएगा।धीरज ने बताया कि रविवार को हुई समीक्षा बैठक में ये नेता दावा कर रहे थे कि लोकसभा चुनाव से जुड़ा हर फैसला आलाकमान की सहमति से लिया गया। उन्होंने सवाल किया- क्या अखिलेश सिंह के पुत्र को दूसरे दल से टिकट भी क्या आलाकमान की सहमति से मिली थी? आलाकमान से पूछ कर आपराधिक पृष्ठभूमि के विधायक की पत्नी को उम्मीदवार बनाया गया? क्या टिकट की बिक्री में भी आलाकमान की राय ली गई थी?

Related posts

Leave a Comment