गणेश महोत्सव के अवसर गायक सरोज लख्खा के भजनों पर झूमें भजन प्रेमी 

गणेश महोत्सव के अवसर गायक सरोज लख्खा के भजनों पर झूमें भजन प्रेमी

 

कृष्णा गोस्वामी

पालोजोरी :- पालोजोरी हटिया मैदान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गणेशोत्सव को आसपास के इलाकों के लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल‌ रहा है। वहीं इस वर्ष पालोजोरी में निर्मित गणेशोत्सव पूजा पंडाल की आकर्षक भी काफी सराहनीय रहा है। जबकि पंडाल के दृश्य की बात की जाय तो देवघर एयरपोर्ट से लेकर देवीपुर एम्स के साथ साथ देवघर टावर चौक की छलकियां दिखाने का काम किया है। जो काबिले तारीफ है। वहीं शुक्रवार को संध्या करीब नो बजे के आसपास पालोजोरी हटिया परिसर मैदान में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें आमंत्रित कलाकार के रूप में सुप्रसिद्ध भजन गायक सरोज सिंह लक्खा, इंदु शर्मा,पुजा , प्रियंका के अलावा बेहतरीन कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जबकि वहीं पुजा प्रियंका ने सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ भजन की शुरुआत की वही बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह कार्यक्रम का आनंद लिये। जबकि सुप्रसिद्ध भजन गायक सरोज सिंह लख्खा ने मंच पर उतरे ही श्रोताओं ने जयघोष के नारों से स्वागत किये। वहीं सरोज सिंह लख्खा ने ए गणेश के मम्मी , मां बेटा बुलाये, के अलावे एक से बढ़कर एक हिंदी भोजपुरी बांग्ला गीतों की झड़ी लगा दी। साथ ही बीच बीच में कोलकाता से आए हुए नृत्य नाटिका की झलकियां भी काफी मनमोहक प्रस्तुति के साथ देखने को मिला। वहीं इस मौके पर कमिटी के अध्यक्ष शंभू अग्रवाल, मुकेश साह , प्रदिप भारती , रविन्द्र भगत, मनोज सिंह, उत्तम रंजन, सरदार जॉनी , किशन झाझरिया,‌ राजीव गुप्ता, मनोज मुर्मू , संजीव कुमार भगत, जितेश झाझरिया, विशाल पोद्दार ‌,गोतम वर्मा ,‌संतोष पोद्दार, श्यामल दें, बिकास दे , नितेश जायसवाल, सुरज जायसवाल सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment