बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के आगो निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी वासुदेव गंजू के निधन पर विधायक ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात।

बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के आगो निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी वासुदेव गंजू के निधन पर विधायक ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात।

 

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता बड़कागाँव।

 

बड़कागांव:- बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के आगों पंचायत क्षेत्र अधीन ग्राम उरेज के चरका पत्थर निवासी व वरिष्ठ कांग्रेसी वासुदेव गंजू की इलाज के दौरान रांची रिम्स में कल देर रात्रि मृत्यु हो गई थी जिसकी सूचना पाकर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने मृतक वासुदेव गंजू के निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया वही उन्होंने मृतक की पत्नी को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराते हुए हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया| विधायक ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की| विधायक ने कहा कि स्वर्गीय वासुदेव गंजू जी कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे व अति सुदूरवर्ती पंचायत के निवासी होने के बावजूद भी पार्टी के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे वहीं पंचायत के विकास के लिए समय-समय पर समस्याओं से अवगत कराते रहे हैं | मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह भोक्ता, मंगल गंझू, बीरबल गंझू, संतोष गंझू, सुरेंदर गंझू, सन्नी गंझू, जितेंद्र गंझू, धनु गंझू समेत काफी लोग मौजूद थे|

Related posts

Leave a Comment