गोमो। धनबाद में दो दिन पूर्व दर्दनाक सड़क हादसा में दो सगी बहनों की मृत्यु हो गई थी जिसके पीड़ित परिवार से आज सुबह सुभाष नगर गोमो आवास पहुंचकर धनबाद के भावी सांसद ढुलू महतो ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। पीड़िता के माता पिता अपनी दोनों बच्चियों के इंसाफ के लिए गुहार लगा रहे थे। माता पिता और परिजनों की चित्कार और इंसाफ के लिए पुकार से पुरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने ढुलू महतो से कहा की आप ही बेसहारों के सहारा है हमारी बच्चियों को इंसाफ दिलवाईये। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भावी सांसद ढुलू महतो ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया और कहा की इस घटना से पुरा कोयलांचल मर्माहत है। और पुरा कोयलांचल पीड़ित परिवार के साथ है। विश्वास रखिए बच्चियों को इंसाफ जरूर मिलेगा दोषी किसी कीमत पर नहीं बख्शें जाएंगे। और हम हमेशा परिवार के साथ हैं।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक... -
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा...