तोपचांची प्रखंड कार्यालय सभागार में रूवार बैक टू स्कूल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

हर बच्चा पढेगा , झारखंड आगे बढ़ेगा।

गोमो। कुछ ऐसे ही नारों और उद्देश्य के साथ 23 जून को तोपचांची प्रखंड कार्यालय के सभागार में रुवार (बैक टू स्कूल) कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन के साथ प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आगाज हुआ।आज सभागार में तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का उप प्रमुख तोपचांची हेमलाल महतो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अंचल एक विनोद प्रसाद मोदी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अंचल दो सहदेव महतो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हरि गोपाल प्रसाद एवं श्रीमती रिंकी कौर एमआईएस निखिलेश दत्त सिंह सतीश कुमार तोपचांची प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह युवा मुखिया उमेश कुमार महतो, मुखिया लक्ष्मी नारायण, कपिल सिंह मुखिया प्रतिनिधि एवं महिला प्रवेशिका रानी सीमा सुषमा कुमारी रवानी मैडम लगभग 15 से अधिक पंचायतों के जनप्रतिनिधि गण सभी संकुलों के संकुल साधन सेवी एवं संकुल सचिव के अलावा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन हुआ। कार्यक्रम की शुरआत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह कार्यक्रम समन्वयक विनोद कुमार मोदी द्वारा विशेष प्रवेश कराया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा प्रखंड के लिए कार्य योजना का परिचय दिया गया। विवेक कुमार ने पीपीटी के माध्यम से प्रयास कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी गई। उप प्रमुख हेम लाल महतो द्वारा विधालयों का निरीक्षण कर गुणात्मक सुधार की दिशा में किए गए प्रयास को बताया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक पंचायत स्तर पर किस प्रकार से रूप रेखा निर्धारित की जाए ताकि 0 ड्रॉप आउट उपलब्धि प्राप्त कर सकें। प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने विद्यालयों में नामांकन और उनके ठहरा के साथ साथ श्रीजीत बच्चों को चिन्हित कर विद्यालय लाने के प्रयास में किस प्रकार के कदम उठाए जाएंगे उसकी जानकारी दी गई। मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह ने कहा कि विधालयों में शिक्षक की कमी है। और कहीं न कहीं बच्चों का ठहराव विद्यालय में नही हो पाना यह भी कारण बनता है। धन्यवाद ज्ञापन हरी गोपाल प्रसाद तथा कार्यक्रम का मंच संचालन कनक कांति मेहता द्वारा किया गया।

Related posts

Leave a Comment