मिशन लाइफ के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।

गोमो। तोपचांची प्रखंड सभागार में मिशन लाइफ के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के बीडीओ राजेश एक्का, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, वन प्रमंडल रेंजर सहित प्रखंड के सारे कर्मी मौजूद थे। प्रोग्राम की जानकारी देते हुए प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा कि आज हम सभी लोगों ने संकल्प लिया है की हम लोग भविष्य के लिए देश के लिए और अपने रक्षा के लिए पर्यावरण को बचा के रखना है। जैसे ऊर्जा पेट्रोल पानी को बचाना है, पॉलिथिन का इस्तेमाल नही करना है। एल ई डी बल्ब और ट्यूब लाइट का प्रयोग करना है। लाल बत्ती और रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन के इंजन बंद रखना है। स्थानीय या छोटे आवागमन के लिए साइकिल का प्रयोग करना है। ट्रेडमिल पर दौड़ने के बजाए बाहर दौड़ना है। आदि 75 उपाय बताए गए हैं। इसलिए लोगों को एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा की आज हम सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि इसको लेकर हमलोग गांव गांव तक जाएंगे और जन जागरूकता अभियान चलाएंगे ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो।

Related posts

Leave a Comment