बिहार झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विन्देश्वरी दुबे की जयंती पुरे बिहार एवं झारखण्ड प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई।

गोमो।

सरायढेला स्थित इंटक के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर पंडित विन्देश्वरी दुबे के परिवार से उनके छोटे भाई की पुत्रवधु बीसीसीएल कर्मचारी श्रीमती रिंकु दुबे वैष्णवी एवं इंटक के प्रदेश महामंत्री नंदलाल पासवान ने आदरणीय दुबे जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन मजदूरों के हित के लिये समर्पित रहा।

श्री पासवान ने कहा कि इंटक के संस्थापक स्व. दुबे हमारे लिये सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।श्रीमती रिंकु दुबे ने कहा कि बाबूजी ने मजदूर से मजदूर नेता का सफ़र बहुत कठिन तपस्या से पूरा किया था। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन राजनीति की सेवा की।

मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पद का निर्वहन करते हुए उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा।

किन्तु अपने निःस्वार्थ भावना से उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन किया। मजदूरों के मशीहा कहे जाने वाले स्व. दुबे का नाम उनके राजनीतिक सफ़र में उनकी ईमानदारी और सच्चरित्रता के कारण सदैव राजनीति के क्षेत्र में अग्रणी रहेगा।

इस मौके पर कार्यकर्त्ताओं में मोहन महतो एवं प्रेम कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

nazru Ansari

Related posts

Leave a Comment