Birsa Times

मंदिर के बाहर चहारदीवारी पर किसी अज्ञात ने लिख दिए अपशब्द,

मंदिर के बाहर चहारदीवारी पर किसी अज्ञात ने लिख दिए अपशब्द,

गांव में तनाव का माहौल,जमकर हंगामा,

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बाजार बंद, जांच में जुटी पुलिस

संतोष कुमार दास

चतरा : जिले के हंटरगंज प्रखंड के दंतार गांव के पंचदेव मंदिर के बाहर चहारदीवारी पर बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने अपशब्द लिख दिए। जानकारी लगते ही गुरुवार सुबह भीड़ मौके पर जुटनी शुरू हो गयी। मन्दिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जोरी वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद चहारदीवारी पर लिखे अपशब्दों पर पेंट कराया गया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।पुजारी माधव मिश्रा ने इस संबंध में जोरी थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह सुबह पंचदेव मंदिर दंतार में पूजा-अर्चना करने पहुंचा तो बाहर गेट के समीप मंदिर की चहारदीवारी पर अपशब्द लिखे हुए थे। इस पर पुजारी मिश्रा ने ग्रामीणों को मामले से अवगत करवाया।जिसके बाद धीरे धीरे ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने लगी। पुजारी श्री मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए हंटरगंज अंचलाधिकारी रितिक कुमार और जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल बल के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस लिखे अपशब्दों पर पेंट करवाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इधर ग्रामीणों ने अपशब्द लिखे जाने पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहकर दंतार बाजार को बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी इसी प्रकार की असामाजिक तत्वों ने अपशब्द लिख दिए थे। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के मांग कर रहे हैं। सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे, जिससे कि परिसर का निगरानी हो सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *