अधिक वर्षा से खपरेल घर गिरने पर एक वृद्ध की दबकर मौत

बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव की रिपोर्ट

बांका क्षेत्र के दोमुहान पंचायत अंतर्गत मढ़र कुरेवा गांव मे अधिक वर्षा से खपरेल घर गिरने पर एक वृद्ध की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के गणेश यादव उम्र 62 वर्ष अपने घर मे वर्षा से बचने के लिए शरण लेकर सोये हुए थे। तभी अचानक खपड़ा सहित घर का छप्पर उसपर गिर गया। व दबकर घटनास्थल पर ही उनका मौत हो गया। बताते चलें की वृद्ध की पत्नी कई वर्ष पहले स्वर्गवास हो गये हें घर में एक पैर से विकलांग पुत्र टुनटुन कुमार उम्र 18 वर्ष हे जिनका देखभाल करने वाला एक सहारा पिता था वो भी कुदरत के नियमानुसार छीन गए हें गनीमत रहा की तीन बहन थी जिनकी शादी पिता रहते पहले ही हो गए थे। गांव के वार्ड सदस्य गजेन्द्र यादव ने बताया की स्थिति इतनी गंभीर थी कि अगनी प्रक्रिया करने में सहयोग करने वाला कोई नही था जिनको लेकर इस पंचायत के मुखिया रेखा देवी के पुत्र टुनटुन महतों के साथ समिति नितीश कुमार ने सामुहिक रूप से सहयोग कर गांव वालों के सहारे शव को जलाया। जिनमे शामिल रमेश यादव, बेंगू यादव, योगेन्द्र यादव, रामचंद्र यादव, पाजेन्दर यादव, फुचो यादव के साथ गांव के समाज सेवी सभी ग्रामीण मौजूद थे। वही स्थानीय ग्रामीणों का कहना हे कि इस बेसाहारा विकलांग के सहयोग में सरकार के अधिकारीयों को सहयोग करना चाहिए नहीं तो ये घर उजड़कर समाप्त हो जायेगें।

Related posts

Leave a Comment