तोपचांची पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

गोमो। तोपचांची थाना अंतर्गत कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय में पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें डायन प्रथा निषेध, मॉब लिंचिंग, सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। मामले की जानकारी देते हुए तोपचांची पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने बताया कि यह अभियान निरंतर गली मोहल्ला स्कूल कॉलेज में चलाया जाएगा। ताकि लोग सतर्क एवं सुरक्षित रहें। ज्ञात हो कि तोपचांची पुलिस के द्वारा पूर्व में भी सड़क सुरक्षा एवं साईबर अपराध के संबंध अभियान चलाया गया था। जो एक अच्छी पहल है।

Related posts

Leave a Comment