अखिल भारतीय किसान सभा तोपचांची अंचल कमेटी द्वारा ब्लॉक में दिया गया धरना प्रदर्शन।

व्यवस्था अपनी आदतों से बाज आए और किसानों के हक में काम करें : परशुराम महतो

गोमो। अखिल भारतीय किसान सभा तोपचांची अंचल कमेटी द्वारा एक अगस्त को तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मानटांड चौक से जुलूस निकालकर तोपचांची बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा जहां प्रदर्शन के साथ जुलूस सभा में तब्दील हो गया। जिसकी अध्यक्षता हुबलाल सिंह तथा संचालन परशुराम महतो ने किया सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम धनबाद जिला कमेटी से किसान मोर्चा के प्रभारी डॉ मनिंदर सिंह ने कहा कि झारखंड में कम बारिश होने के कारण मात्र 9% रोपनी हुई है। तथा सुखाड़ की भयावह स्थिति है। इसके बावजूद केंद्र और राज्य की सरकार कान में तेल डाल कर चैन से सोई हुई है। आज किसानों के ऊपर अपना अस्तित्व खेती बचाने के साथ-साथ देश और संविधान को भी बचाने की जरूरत है। इसके लिए अनवरत संघर्ष करना होगा। सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड परशुराम महतो ने सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग के साथ-साथ अंचल अभिलेख में ऑनलाइन गड़बड़ी विभागीय भ्रष्टाचार और घूसखोरी के विरुद्ध ललकारते हुए कहा कि व्यवस्था अपनी आदतों से बाज आए और किसानों के हक में काम करें। अन्यथा हमें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सभा को बैजनाथ महतो, रोहित कुमार ,हुबलाल सिंह सुरेंद्र सिंह इत्यादि ने संबोधित किया अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रतिनिधि मंडल की वार्ता भी हुई इसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में बैजनाथ महतो, रोहित कुम्हार,धरपति डोम ,कालीचरण महतो ,विनोद बिहारी महतो, हरेंद्र महतो उप मुखिया,बिंदली देवी, लता देवी,पनवा देवी, फुल मनी देवी ,तारकेश्वर गोस्वामी , धनंजय रजक, सोनू डोम, तानुराम महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment