ऑल इंडिया हेल्प ऑर्गनाइजेशन के द्वारा प्रोग्राम का आयोजन किया गया। 

ऑल इंडिया हेल्प ऑर्गनाइजेशन के द्वारा प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

गोमो। ऑल इंडिया हेल्प ऑर्गनाइजेशन के द्वारा गोमो के इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला में संस्था के द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अकबर फैज ने कहा कि हमारी संस्था ऑल इंडिया हेल्प ऑर्गनाइजेशन की ओर से बच्चों को मुफ्त टिव्शन, किसी गरीब के घर में शादी या मृत्यु होने पर उस परिवार को आर्थिक मदद दी जाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी संस्था की ओर से इस मोहल्ले में बहुत जल्द एक क्लिनिक खोलकर अच्छे डॉक्टर को बैठाने की योजना बन रही है। ताकि गरीब असहाय लोगों का मुफ्त इलाज हो सके। लोग महंगी इलाज होने के कारण अपना ठीक से इलाज नही कर पा रहे हैं।

प्रोग्राम को सफल बनाने में, अशरफ अली उपाधक्ष, सोनू खान, सगीर मंसूरी, शबीर अंसारी, पुटुर मंसूरी, सिकंदर अंसारी, रिंकू मंसूरी, काजल परवीन, रजिया बानो, सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment