सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन (बांका)आनंदपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में एक ट्रैक्टर चालक को भय दिखाकर ट्रैक्टर छिनतई करने की मामला सामने आयी है ।जानकारी के अनुसार, गेहली गांव में ट्रैक्टर चालक बबलू खैरा अपने घर के सामने ट्रैक्टर खड़ी कर रात्रि में विश्राम करने घर चले गए।रविवार रात्रि करीब 3:00 बजे चोरों द्वारा युक्त ट्रैक्टर को भय दिखाकर छिनतई कर लिया गया। घटना को लेकर पिडरा गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक अरुण यादव (पिता- कारु यादव) ने आनंदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने बताया कि उनका लाल रंग की महिंद्रा ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर JH 15 T 9322 एवं ट्रेलर (ट्रॉली)JH 15 T 5896 को रविवार सुबह करीब तीन बजे कुछ लोगों ने चालक बबलू खैरा को भय दिखाकर ट्रैक्टर को जबरन छिनतई कर अपने साथ ले गया। घटना को लेकर पिड़ित ने पिंडरा व गौरा गांव निवासी रणधीर यादव, चंद्रिका यादव, हेमलाल यादव, सुनील मंडल, धनेश्वर मंडल,रामदेव यादव गांव गेहली समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।सूत्रों के मिली अनुसार नामजद आरोपितों का संबंध बालू कारोबार से जुड़े होने की बताया जा रहा है। हाल ही में सुइया थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किये गये थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में आरोपितों ने ट्रैक्टर छिनकर कहीं और ले जाकर छिपा दिया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ट्रैक्टर को बरामद कर लिया जाएगा।
