प्रतिनिधि लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड क्षेत्रों के सरसा हटिया में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से 28 वर्षीय कार्तिक मंडल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
वे साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने गए थे, तभी अचानक मौसम बदलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ।
मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलने पर रविवार को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
अंचल अधिकारी संजय कुमार ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से प्रकिया के तहत सहायता राशि देने का आश्वासन दिया और तत्काल राहत स्वरूप अनाज भी उपलब्ध कराया। वहीं विधायक प्रतिनिधि रंजन साहा ने भी मानवीय पहल करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
मौके पर अंचल निरीक्षक सुभाष बेसरा व राजस्व उप निरीक्षक अनिल पहाड़िया भी उपस्थित रहे।
