सकरीगली आश्रम टोला निवासी व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद व 3 अन्य पर केस दर्ज 

साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरीगली आश्रम टोला में सोमवार की देर रात गोलीबारी में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में संजय सिंह उम्र 50 वर्ष घायल हो गए थे जहां उनके बाएं हाथ में गोली लगी थी। इधर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर इलाज के दौरान घायल संजय सिंह ने बताया कि वो अपने घर के पास कुर्सी पर बैठे हुए थे इसी बीच तीन से चार लोग ने अचानक वहां पहुंचकर उन पर गोली चला दी। जहां खुद को बचाने के क्रम में गोली उनके हाथ में जाकर लग गई। वही गोलीबारी की घटना के बाद सभी लोग मौके पर से फरार हो गए। इधर मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि गोलीबारी मामले में एक नामजद आरोपी नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार निवासी संदीप डोकानिया व अन्य अन्य लोगों पर कांड संख्या 70/24 दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment