Birsa Times

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे,

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे,

घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, दोनों घायल होकर रेफर

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : जिले के जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरैनवा गांव में मंगलवार देर रात मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में एक ही परिवार के मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान मुरैनवा निवासी लाला यादव के 28 वर्षीय पुत्र संतोष यादव तथा उनकी 56 वर्षीय पत्नी सुगीया देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों घायल अवस्था में थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया।बताया जाता है कि सुगीया देवी का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जबकि संतोष यादव के दाहिने हाथ की तीन उंगलियों टूट गईं जबकि सिर में गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके दो बैल चोरी हो गए थे, जिसका संदेह पड़ोसियों पर जताया जा रहा था। इसी बात को लेकर कसम खाने की चर्चा हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ता गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट का आरोप गांव के ही संजय यादव, बाढ़ो यादव, नंदू यादव, उमेश यादव, और अनीता देवी पर लगा है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *