Birsa Times

शिकारीपाड़ा के गणेशपुर में सड़क पर गिरा विशाल आम का पेड़, टला बड़ा हादसा; NH पर लगा लंबा जाम।

शिकारीपाड़ा के गणेशपुर में सड़क पर गिरा विशाल आम का पेड़, टला बड़ा हादसा; NH पर लगा लंबा जाम।

शिकारीपाड़ा/दुमका/

आदिवासी एक्सप्रेस।

दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर स्थित शिकारीपाड़ा के गणेशपुर में बुधवार की अहले सुबह एक विशाल पुराना आम का पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त वहां से कोई भी वाहन या व्यक्ति गुजर नहीं रहा था, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं ही कुल्हाड़ी और अन्य औजारों की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। गौरतलब है कि यह इलाका बेहद व्यस्त रहता है और पूर्व में भी इस तरह के विशाल पेड़ गिरने से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं व वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्रामीणों और ‘हैप्पी क्लब’ के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन को आवेदन देकर इन खतरनाक और पुराने विशाल पेड़ों को हटाने की गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। हालांकि, बार-बार की गई मांग के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *