संगठन सशक्तिकरण को लेकर पूर्वी टुंडी शंकरडीह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।

गोमो। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्वी टुंडी प्रखंड में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में संगठन सशक्तिकरण को लेकर पूर्वी टुंडी शंकरडीह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक सहित कांग्रेस के पदाधिकारीगण मुख्य रूप से शामिल थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी गंभीर है और कांग्रेस पार्टी जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं नगरों के पंचायतों एवं वार्डो पर बुथ स्तरीय सम्मेलन व जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी आज पूर्वी टुंडी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन में लोगों को जोड़ने के साथ-साथ सभी से पार्टी के विचारधाराओं से जुड़कर संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने का आह्वान किया।आगे श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा पूर्वी टुंडी को प्रखंड बनाए जाने के बाद उक्त प्रखंड में संगठन का विस्तार नहीं हो पाया था,कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष बनाने की रायसुमारी हुई,और जल्द ही प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ प्रखंड कमेटी का विस्तार कर लिया जाएगा।आगे उन्होंने कहा कि पूरे मिशन 2024 के तहत जिला में क्रमवार पाँच-पाँच पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष और पदाधिकारीयों का सम्मेलन किया जा रहा है, धनबाद कांग्रेस द्वारा संगठन के प्रति किए जा रहे कार्यों से कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है।आगे श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस से 70 साल का हिसाब मांग रही हैं,कांग्रेस पार्टी ने देश में बड़े- बड़े कल-कारखाने,बैंको एवं कोलियरियों का राष्ट्रीयकरण के साथ-साथ औधोगिक संस्थाओं को स्थापित कर लोगों को जीवन और जीविका से जोडने के साथ-साथ कांग्रेस ने देश में कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया हैं,जबकि मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में लोगों को छलने का काम किया है,लोगों को 15 लाख देने का वादा,बेरोजगारो को रोजगार देने का आश्वासन एवं महंगाई कम करने की घोषणा जो एक जुमला साबित हुआ,मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने का कार्य कर रही है,इनके कार्यकाल में महगाई एवं बेरोजगारी चरम सीमा पर है,पेट्रोल-डीजल,घरेलू गैस एवं खाद्य सामग्रीयों के दामो में बेतहाशा वृद्धि हुई है,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है,इसके बावजूद मोदी सरकार निष्क्रिय व लापरवाह बनीं हुई हैं,सीएजी ने मोदी सरकार द्वारा की गई घोटाले का उजागर कर उनके असली चेहरा को लोगों के सामने लाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आगामी 2024 के चुनाव की तैयारी में जमीनी स्तर पर लग जाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है,2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है,मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है,मोदी सरकार ने देश में ईडी,सीबीआई और इनकम टैक्स का भय दिखाकर समाज में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है,दलितों एवं पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं,संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर कर गरीब आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को कुचला जा रहा है,देश की जनता मोदी सरकार के चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है,सीएजी ने मोदी सरकार द्वारा किए गए घोटाले का पर्दाफाश कर उनके चाल,चेहरा और चरित्र को उजागर करने का काम किया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मोदक, श्री वकील बाऊरी, अशद कलीम, निशा सिंह, डाक्टर संतोष कुमार राय, अनिल साव, मोइन अंसारी, रमन मिश्रा, शरीफ अंसारी योगेश रजक,अरविंद कुमार सैनी, गयास अंसारी, मधुसूदन चौधरी, अब्दुल अंसारी,मुबारक अंसारी,अकबर अंसारी,वालिया खान, अर्जुन रजक, सुदाम बास्की रौशन लाल मुर्मू, अनिल किस्कू, साहनी मंडल, प्रताप रवानी, आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment