रिपोर्ट – रवि कुमार
गुरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बनिया के पास पुलिस ने अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना लाया गया है।मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है। खनन विभाग के निर्देशानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन एवं बालू परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुरुआ में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
