Birsa Times

स्कूल के बगल में तालाब खोदे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

स्कूल के बगल में तालाब खोदे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के धुरैता पंचायत स्थित मध्य विद्यालय धुरेता के विद्यालय भवन के ठीक बगल में तालाब खोदे जाने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में करीब पांच सौ बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय से सटाकर तालाब खोदे जाने से यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। बरसात के मौसम में तालाब पानी से भर जायेगा। कौतूहल वश बच्चे तालाब के पास जा सकते हैं और कभी भी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष जमुआ प्रखंड के हरिलवा तरी गांव में ऐसी घटना घट चुकी है, जहां स्कूल के ठीक बवाल में बने तालाब में एक छात्र की डूबकर मौत हो गई थी। इसी आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय से ठीक सटे तालाब का निर्माण स्थानीय निवासी अभय कांत के द्वारा कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि विद्यालय के बगल में तालाब बनाने वाले पर उचित कार्रवाई करे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *