Birsa Times

सीवान में बालू-शराब माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, कुख्यात प्रकाश उपाध्याय समेत 4 गिरफ्तार

सीवान में बालू-शराब माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, कुख्यात प्रकाश उपाध्याय समेत 4 गिरफ्तार

पिस्टल, कारतूस और बोलेरो जब्त; पुलिस पर हमले का आरोपी माफिया अब गंवाएगा अवैध संपत्ति
सीवान। बिहार के सीवान जिले की दरौली थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बालू और शराब माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात माफिया प्रकाश उपाध्याय समेत उसके तीन अन्य सहयोगियों—मिक्कू उपाध्याय, उज्जवल उपाध्याय और शिवम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, छह मोबाइल फोन और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के अनुसार, 28 जून को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना और उसके बाद पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में प्रकाश उपाध्याय मुख्य वांछित आरोपी था। जांच में खुलासा हुआ कि ट्रैक्टर चालक माफिया के इशारे पर ही अवैध खनन में लगा था। 7 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टड़वा स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर भाग रहे आरोपियों को दबोचा गया।

गिरफ्तार प्रकाश उपाध्याय पर हत्या, आर्म्स एक्ट, अवैध बालू खनन और शराब तस्करी जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा अपराध के जरिए जुटाई गई अवैध संपत्ति को बीएनएसएस (BNSS) की धारा 107 के तहत जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *