आदिवासी एक्सप्रेस/ बौसी (बांका)
बौंसी/बांका: बंधुआ कुरावा थाना पुलिस ने डायन प्रताड़ना, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज एक मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बंधुआ कुरावा थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 2 जुलाई 2026 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोदराडीह गांव निवासी अकलू मंडल उर्फ नकुल मंडल (पिता स्वर्गीय हरखू मंडल) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ डायन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
डायन प्रताड़ना व मारपीट मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया शुरू
