Birsa Times

शिकारीपाड़ा में कुएं में तैरती मिली महिला की लाश, इलाके में फैला हड़कंप

शिकारीपाड़ा में कुएं में तैरती मिली महिला की लाश, इलाके में फैला हड़कंप

शिकारीपाड़ा/दुमका /

आदिवासी एक्सप्रेस।

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला झुनकी गांव के बड़ा टोला का है, जहां शुक्रवार सुबह एक कुएं में महिला की लाश तैरती हुई पाई गई।
सुबह-सुबह जब ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे, तो पानी में शव को देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद शिकारीपाड़ा थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को कुएं से बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस अभी महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *